इन्वर्टर में उतरे करंट से युवक की मौत

26377

लालगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में इन्वर्टर में उतरे करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मलपुरा गांव निवासी सुजीत पुत्र रामपाल गुरुवार सुबह उस समय हादसे का शिकार हो गया, जब इन्वर्टर को सही कर रहा था तभी वह उसमें उतरे करेंट की चपेट में आ गया। जब तक परिवार को लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो गई।

गौरतलब है की आने वाले दिनों में मृतक के घर पर सांकृतिक कार्यक्रम आयोजित था जिसकी घर पर तैयारी हो रही थी वही घटना के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक अपने पीछे पत्नी कृष्ण कुमारी, बेटे अमन, अनुज व एक 15 दिन के बेटे को रोता बिलखता छोड़ गया है।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 26.4K views
26.4K views
Click