ज़मीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट

14565

महराजगंज, रायबरेली। जमीनी विवाद में दो पक्षो के बीच मारपीट में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुस मारपीट करने का आरोप लगाया है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के दौतरा गांव निवासी मिंटू पुत्र मैकू ने बताया कि विजय पुत्र बिंधा, सुख्खी पुत्र बिंधा निवासी दौतरा थाना महराजगंज शुक्रवार लगभग आठ बजे हमारे दरवाजे आये और जमीनी विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगे। मेरे मना करने पर मारपीट पर आमादा होकर घर में घुस कर लाठी डंडो व लात घुसो से जमकर मारा पीटा और जान से मारने कि धमकी देते हुए चले गए। जिसको लेकर प्रथम पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

वहीं मामले में कोतवाली पुलिस ने मारपीट की घटना को संज्ञान मे लेकर दो लोगो के खिलाफ नामजद सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 14.6K views
14.6K views
Click