नशे में धुत होकर डांस करने वाले सिपाहियों की जांच के आदेश

26284

डलमऊ, रायबरेली। पुलिसिया कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े होते आ रहे हैं ऐसा एक मामला फिर चौका देने वाला सामने आया जहां एक कमरे में सिपाहियों का अश्लील गानों पर नशे धुत होकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी ने जांच कर कार्रवाई करने का दिया।

आदेश आपको बता दे कि गुरुवार को पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया है कि कुछ सिपाहियों द्वारा कमरे में डांस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो की गहनता से जांच कराई जा रही है दोषी पाए जाने पर पुलिस कर्मियों को निलंबित करके आगे की कार्यवाही की जाएगी।

जानकारी अनुसार बता दें कि गदागंज थाने में तैनात सिपाहियों का नशे में धुत होकर अश्लील गानों पर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ है जिसको लेकर एसपी ने जांच कर कार्यवाही की बात कही है।

  • विमल मौर्य
👁 26.3K views
26.3K views
Click