पांच दिन बाद रावण का हुआ दहन, मेले में उमड़ा जन सैलाब

21248

डलमऊ, रायबरेली। दशहरा के पाच दिन बाद आज मखदुमपुर में रावण दहन किया गया जहां पर मेला देखने के लिए लोगों का जन सैलाब उमड़ पड़ा मेले में आये हुए लोगों ने मेले का लुफ्त उठाया।

तहसील क्षेत्र के मखदुमपुर में दशहरा मेला के पांच दिन बाद विशाल मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें विभिन्न प्रकार की लगी हुई दुकानों में महिलाओं व बच्चों ने खूब खरीदारी की वहीं पर लगे हुए झूलों में बच्चों ने झूले का लुफ्त उठाया महिलाओं ने जरूरतमंद की चीज खरीदी मखदुमपुर में दशहरा के 5 दिन बाद मेले का आयोजन किया जाता है।

जहां पर राम लक्ष्मण की भव्य झांकी व शोभा यात्रा निकाली जाती है तो राम रावण के युद्ध का भी प्रदर्शन किया जाता है शनिवार को राम रावण युद्ध का मंचन किया गया और उसके पश्चात रावण दहन किया गया प्रशासन द्वारा मेले की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल्कि भी तैनाती की गई थी मेला कमेटी द्वारा प्रतिवर्ष यहां पर मेले का आयोजन किया जाता है।

  • विमल मौर्य
👁 21.2K views
21.2K views
Click