सार्वजनिक स्थान पर हारजीत की बाजी लगा रहे 3 जुआरियों को पुलिस ने दबोचा

11938

महोबा। पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में जनपद में अवैध जुआ एवम सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में रविवार को सत्यम अपर पुलिस अधीक्षक व उमेश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी चरखारी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह थाना श्रीनगर द्वारा गठित टीम के व0उ0नि0 कन्हैयालाल, उ0नि0 विकाश धर दुबे, का0 राजेश सिंह, का0 दिलीप यादव के द्वारा वहद ग्राम बिलखी से अभियुक्त मानेन्द्र राजपूत उर्फ टिन्कू पुत्र जयपाल राजपूत उम्र 23 वर्ष व सुजान सिंह राजपूत पुत्र चन्द्रभान सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम बिलखी थाना श्रीनगर, कल्लू सिंह उर्फ भरत सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम ढिकवाहा थाना श्रीनगर को जुआ खेलते हुये नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

जिनके कब्जे से मालफड व जामा तलाशी 4350 रुपये व 52 ताश पत्ता बरामद हुये। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।

  • राकेश कुमार अग्रवाल
👁 11.9K views
11.9K views
Click