कौशाम्बी | मंझनपुर थाना क्षेत्र के खोरा गांव में मंगलवार को गेहू के खेत में अचानक आग लग गई। आग लगने से तीन किसानो की 5 बीघे गेहू की तैयार फसल राख में बदल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडी के आग पर किसी तरह से काबू पाया।
अग्नि समन इंचार्ज इन्स्पेक्टर राधे मोहन मिश्रा ने बताया, मंझनपुर थाना क्षेत्र के खोरा गांव से खेत में आग लगाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर खेतो लगी आग पर काबू पाया गया। आग से किसान मनोहर, रामसरन, अंजू गुप्ता व् बनारसी के खेतो की खड़ी फसल तकरीबन 5 बीघे जल गई है। प्रारंभिक जाँच में स्थानीय लोगो ने जानकारी दी है कि कुछ शरारती बच्चे खेतो के पास आग जला रहे थे जिससे ही आग लगी है।
👁 17K views
17K views
Click


