बन्द पड़ी नहर का सौंदर्यीकरण कर पर्यटन के लिए किया तैयार

28126

डलमऊ, रायबरेली। नगर पंचायत डलमऊ के प्राचीन किले के पास बंद पड़ी पुरानी नहर का जीर्णोद्धार,नव निर्माण, सौंदर्यीकरण का लोकार्पण करके नगर पंचायत डलमऊ अध्यक्ष पंडित बृजेश दत्त गौड़ के द्वारा जनता को समर्पित किया गया। 

पुराने कैनाल पंप की लगभग 100 मीटर से अधिक लंबाई की अनुप्रयोग पड़ी गंग नहर का सौंदर्य करण कराकर पर्यटन के लिए बनवाने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा 30 लख रुपए दो किस्तों में भेजे गए जिसकी धन राशि द्वारा नगर पंचायत डलमऊ ने सुंदरीकरण कराया गया।

तथा पेंटिंग कर, नहर में पानी भरकर, पैडल बोट डालकर नगर पंचायत द्वारा सोमवार को लोकार्पण करते हुए पर्यटन के लिए चालू कर दिया गया जिसमें नगर पंचायत अध्यक्ष ब्रिजेश दत्त गौड़ ने बताया कि तालाब में क्षेत्रीय लोगों को घूमने के लिए एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बोटिंग की व्यवस्था कराई गई है।

अध्यक्ष श्री गौड़ ने कहा कि नगर वासियों के घूमने एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस नहर का सौंदर्यीकरण कराया गया है अब इसके बाद इसी के पास ओपन जिम एवं पाथवे बनाया जाएगा इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी आरती श्रीवास्तव, सभासद विनोद निषाद, मोहम्मद शकील विक्रम सोनकर, मनमोहन यादव, सरयू प्रसाद सोनकर, अमरेश पांडे, शिवाकांत मिश्रा, हरिश्चंद्र तिवारी, दिनेश त्रिपाठी, पथवारी शंकर, ओम नारायण गुप्ता, पुकून शुक्ला,संतोष पांडे, सोहराब अली लिपिक आशीष श्रीवास्तव सतीश जायसवाल, संतोष त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • विमल मौर्य
👁 28.1K views
28.1K views
Click