एडीओ एसटी के पद पर कार्यरत राम राम बाबू को उनकी सेवानिवृत्ति होने पर विदाई दी गई

11215

रायबरेली। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन कर एडीओ एसटी के पद पर कार्यरत राम राम बाबू को उनकी सेवानिवृत्ति होने पर विदाई दी गई। ब्लाक प्रमुख राजकुमार एवं बीडीओ वर्षा सिंह ने राम बाबू की कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि अपने अच्छे व्यवहार एवं सौम्य व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले एडीओ एसटी रामबाबू जी की कमी हमेशा खलेगी। ऐसे अधिकारी कम ही मिलते हैं जो सेवा में रहते हुए अपने कर्तव्यों के प्रति वफादार रहें। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर लेखाकार आशुतोष श्रीवास्तव, एडीओ सहकारिता अरुण श्रीवास्तव, धनेंद्र सिंह, एपीओ राजीव त्यागी, विकास वर्मा, शिखर शुक्ला, वैभव मिश्रा, अजीत सिंह, आदित्य कुमार, सर्वोत्तम सिंह सहित कई ग्राम विकास अधिकारी व कर्मचारियों मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 11.2K views
11.2K views
Click