लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया

18947

महोबा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों के साथ लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा शपथ ली कि ” मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा।

मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जैसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प करता हूं”। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे जुबेर बेग, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिशिर कुमार सहित कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

  • राकेश कुमार अग्रवाल
👁 18.9K views
18.9K views
Click