वाराणसी, राजातालाब , कचनार गांव के शराब का लती एक व्यापारी अपनी पत्नी से बहाने बनाकर दावत खाने मुर्गा दारू पार्टी करने मुहल्ले के अपने मित्र के गोदाम पर आ गया। भनक लगने पर पत्नी भी पति का पीछा करते हुए आ गई और उसे मित्र के गोदाम पर व्यापारी मित्रो के साथ शराब पीते पकड़ लिया। फिर जमकर हंगामा भी हुआ और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
मामला राजातालाब के कचनार गांव का है। क्षेत्र के रहने वाले एक व्यापारी शराब पीने का लती है। उसकी पत्नी का आरोप है कि क्षेत्र के मोहल्ले के अन्य व्यापारी आयेदिन पति को शराब पिलाते है। जिस कारण शराब के नशे मे पति आये दिन मेरे साथ मारपीट गाली गलौज करता रहता है। मंगलवार की रात 8 बजे वह मुहल्ले के एक व्यापारी के गोदाम आ गया, लेकिन इस बार उसकी पत्नी भी पीछा करते हुए व्यापारी के गोदाम पहुंच गई।
यहां पर जब पति को मुहल्ले के एक व्यापारी के गोदाम पर हो रही शराब मुर्गा पार्टी मे पकड़ा तो हंगामा हो गया। काफी देर तक मोहल्ले के लोगों ने समझाकर मामला शांत किया। पुलिस ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नही प्राप्त हुआ है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी अन्यथा शांति भंग में चालान होगा।
रिपोर्ट- राजकुमार गुप्ता
पार्टी करने पहुंचे पति के पीछे आई पत्नी, जमकर हुआ हंगामा तो पहुंच गई पुलिस
👁 23K views
23K views
Click


