पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन चेकिंग एवं उनकी गिरफ्तारी/बरामदगी अभियान के अऩुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम व उमेश चन्द्र क्षेत्राधिकारी चरखारी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्रीनगर प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम, उ0नि0 अर्जुन सिह द्वारा एक नफर अभियुक्त नीरज राजपूत पुत्र आशाराम राजपूत उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम सिजवाहा थाना श्रीनगर महोबा ग्राम सिजवाहा से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 32 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर नाजायज बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 238/23 धारा 3/25 आयुध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया, बाद आवश्यक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 अर्जुन सिह .का0 शुभम यादव शामिल थे।
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
👁 2.7K views
2.7K views
Click


