ट्रक की चपेट में आने पर बाइक सवार मां बेटे बाल बाल बचे

23034

मौदहा (हमीरपुर) नेशनल हाईवे में राठ मोडं‌ में ट्रक की चपेट में आने पर बाइक सवार मां बेटे बाल बाल बचे राजगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल मौदहा में भर्ती कराया प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बताते चले की विवांर थाना क्षेत्र के बिगहना गांव निवासी मुवीना 35 वर्ष पुत्र बिलाल 18 वर्ष मां और बेटे नगर से सरकारी अस्पताल इलाज करने के बाद नेशनल हाईवे से होते हुए वापसअपने गांव जा रहे थे। तभी राठ तिराहे मोड़ में ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए देखते ही देखते सैकड़ो की संख्या में भीड़ इकट्टा हो गई और आधा घंटा से अधिक समय तक दोनों घायल रोड पर तड़पते रहे। इमरजेंसी सेवाओं के लिए लगाई गई 108 एम्बुलेंस सेवा व निकट के पिकेट पुलिस सेवा घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। जिससे मौजूद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। अपने निजी वाहन से कस्बे की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालात नाजुक देखते हुए सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

रिपोर्ट- एम डी प्रजापति

👁 23K views
23K views
Click