सामूहिक विवाह योजना

13713

महोबा – विकासखंड कबरई में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी चित्रसेन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संतोष चौरसिया, ब्लाक प्रमुख राजू सिंह ने पहुंचकर 56 जोडों को आशीर्वाद दिया तथा उनकी लंबी उम्र के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी नें सभी जनप्रतिनिधियों के साथ शासन द्वारा प्रदान की जाने वाली सामग्री तथा प्रमाण पत्र वर वधु को सौंपें। इसी क्रम में विकास खंड चरखारी में 26 जोड़ों का विवाह जनप्रतिनिधिओं तथा अधिकारिओं की उपस्तिथि में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी सहित अन्य समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 13.7K views
13.7K views
Click