अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही में 15 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

10182

महोबा , अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानु भास्कर व पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा अजय कुमार सिंह के निर्देशन में जोन व परिक्षेत्र के जनपदों में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन की रोकथाम व ऐसे अपराधों में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में जनपद में पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में सत्यम अपर पुलिस अधीक्षक व सभी क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थानास्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा भारी पुलिस बल के साथ अवैध शराब पर प्रभावी अकुश लगाये जाने हेतु ताबडतोड अभियान चलाया गया।

जनपदीय पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कुल 51 स्थानों में दबिश दी गई l जिसमें 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और कुल 273 लीटर अवैध शराब की बरामदगी की गई। साथ ही 46 कुन्तल 50 किलो अपमिश्रित लहन को मौके पर नष्ट किया गया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 10.2K views
10.2K views
Click