कवडडी टूनामेन्ट के रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने बागपत को हराया

18808

महोबा , विकास खण्ड के ग्राम टोलापातर में पाँच दिवसीय मेला का आयोजन हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी किया गया। मेला आयोजक प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष प्रधान अजयपाल सिह राजपूत द्वारा कवडडी टूनामेन्ट महिला एव पुरूष वर्ग का कराया गया। जिसमे बिहार, दिल्ली एवं यूपी की टीमो ने भाग लेकर मेले का भव्य रूप बनाते हुए कवडडी मुकाबले को देखने के लिए सम्पूर्ण क्षेत्र से हजारो की भीङ उमड पङी। बीते शुक्रवार को हजारो की सख्या में दर्शकों की उपस्थित में प्रथम राउन्ड में आगरा वनारस के बीच पुरूष कवडडी मे बनारस ने आगरा से भारी अन्तर से एक मैच मे विजय हासिल की। वहीं बागपत और दिल्ली के बीच कडा मुकाबला देखने को मिला।

अन्तिम समय तक दोनो के बीच जीत के लिए कङी प्रतिस्पर्धा दर्शक देखते रहे। दोनो के बीच अन्तिम समय में दिल्ली ने बागपत को 3 प्वान्ट से हराकर मैच जीता। दोनो का स्कोर बागपत 20 प्वान्ट तो दिल्ली ने 23 अंक पाये। महिला कवडडी प्रतियोगिता मे बलिया ने 36 अंक लाकर पटना को हराया। बलिया ने 21 बनारस ने 44 अंक पाकर बाजी जीती। पटना एवं बनारस के बीच मैच मे 32 अंक पाकर मैच जीता। मेले के अतिम दिन महिला वर्ग एव पुरूष वर्ग फाइनल मैच अलग अलग होगा। टूनामेन्ट मे उपस्थित कौनिया प्रधान प्रतिनिधि रोहित राजपूत महोवकंठ प्रधान प्रतिनिधि अनूप पटेल पत्रकार महेश नायक सुन्धाशु अग्रवाल आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 18.8K views
18.8K views
Click