कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रह जाए इसके लिए सरकार ने यह रथ भेजा है- सांसद

17848

महोबा , चरखारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत पहरेथा में विकसित भारत संकल्प यात्रा जन चौपाल लगाकर सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार आई है। मोदी का गारंटी रथ आपके दरवाजे आया है मोदी सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामवासियों को मिल रहा है और कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रह जाय इसके लिए यह रथ सरकार ने भेजा है।

जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने यहां पर स्टाल लगाए हैं पात्र व्यक्ति अपना फॉर्म भरकर स्टॉल पर जमा करें एवं मोदी सरकार की जनकल्याणी योजनाओं का लाभ उठाएं एवं सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम मोदी की जन कल्याणकारी योजना से कोई भी ग्रामवासी वंचित न रहने पाए।

ग्राम प्रधान एवं सचिव को व्यक्तिगत रूप से योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कहा एवं किसानों को उपज एवं फसलों की पैदावार के लिए किसानों को विभिन्न विभिन्न उपकरणों के बारे में बताया। ग्रामवासियों को शपथ दिलाते हुए कहा तक भारत देश को विकसित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, चक्रपाणि त्रिपाठी, अभिषेक पाठक, रोशन सिंह प्रवेंद्र रघुवंशी, शैलेंद्र सोनी, ग्राम विकास अधिकारी आदित्य कुमार, शिवांक यादव, ग्राम पंचायत प्रधान अरविंद वर्मा, अर्पित दिनकर तिवारी, रामशरण बुधौलिया, रुद्र शुक्ला, प्रिंस गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 17.8K views
17.8K views
Click