अवैध कारोबारियों के साथ जुआ सट्टा खेलने वालो की अब नही होगी खैर- कोतवाल दुर्गविजय सिंह

1866

महोबा , नवागन्तुक शहर कोतवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि समय से ड्यूटी पर मुस्तैद होकर अपने दायित्वों का पालन करें और न्याय की आश में आए हुए फरियदियो के साथ अच्छा व्यवहार कर उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करे। नवागन्तुक शहर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने कमान संभालते ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि ड्यूटी के समय किसी प्रकार की हीला हवाली नहीं होने चाहिए।

सख्त लहजे में कहा कि सेवा क्षेत्र की चौकियो में तैनात इंचार्ज अपने अपने सेवा क्षेत्र में अपराधियो पर पैनी निगाह बनाए रखे और सख्त कारवाही करे। कोतवाली आने वाले पीड़ित परिवार से अच्छी वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान तुरंत किया जाए। शहर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अवैध कारोबारियो पर लगाम लगाई जाए। जुआ सट्टा खेलने व खिलवाने वालों की अब खैर नहीं होगी।

महिलाओं के साथ उत्पीड़न करने वालों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। न्याय के लिए आए हुए आम जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार होगा। उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात चौकी इंचार्ज पीड़ितों की समस्याओं का शीघ्रता के साथ निस्तारण करें। इसके अलावा रात्रि गश्त कर अपराधियों पर पैनी नजर बनाए रखे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 1.9K views
1.9K views
Click