हर मुसीबत को मौका में बदलने का कार्य किया मोदी सरकार ने

488

हर मुसीबत को मौका में बदलने का कार्य किया मोदी सरकार ने ,नरेंद्र मिश्रा
महोबा आज कवराई ब्लाक के कुलकुवा और तिंदुही ग्राम में विकसित भारत संकल्प यात्रा लेकर पहुंचे मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी एवम कार्यक्रम के संयोजक मयंक तिवारी एवम जिला कार्यसमिति के सदस्य
ग्योडी जिला पंचायत क्षेत्र से दो बार जिला पंचायत का चुनाव लड़े पंडित नरेंद्र मिश्रा ने कहा की पिछले 9 बरसो में सभी मुसीबत को अवसर में बदलने का कार्य किया मोदी सरकार ने ,आपको याद होगा की जब कोरोना काल एक भयानक त्रासदी विश्व में आई थी जब भाई भाई को पुत्र पिता को पुत्री माता को चुने से डरती थी कही और कई लोग जान गवा बैठे थे तब मोदी सरकार ने मुफ्त में वैक्सीन लगाकर हमारे प्राण बचाने का कार्य किया था। उन्होंने कहा की सपा सरकार में मुखिया के जन्म दिवस पर सैफई में डांसर बुलाकर पैसा बरबाद किया जाता था वही बसपा सरकार में जन्म दिन पर मुखिया के गले में कई करोड़ नोटो की माला पहिनाई जाती थी तो हमारे मुखिया देश के प्रधान मंत्री अपने जन्म दिवस पर कपकपाती सर्दी में सैनिकों के बीच उनके साथ भोजन करके अपना जन्म दिन मनाते है ये अंतर है हमारी भाजपा सरकार में और सपा बसपा सरकार में , जेपी अनुरागी जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की आने वाले समय में भाजपा को वोट देकर नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधान मंत्री बनाए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री ओमकार सोनी जी हरिराम राणा जी दीपक दिवेदी जी तेजकुमार शिवहरे जी सहित सैकड़ों मात्रा में गांववासी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 488 views
488 views
Click