युवा कांग्रेस के सरेनी विधानसभा अध्यक्ष बने जितेंद्र द्विवेदी

10065

निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 65 वोटों से किया पराजित।
कांग्रेस मुख्यालय से सरेनी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया था नामांकन।
लालगंज (रायबरेली) , सरेनी उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के सरेनी विधानसभा अध्यक्ष मलकेगांव निवासी जितेंद्र द्विवेदी पुत्र रमेश द्विवेदी निर्वाचित हुए। यह जानकारी देते हुए जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि रायबरेली कांग्रेस मुख्यालय (तिलक भवन) पर उन्होंने सरेनी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। जिसके लिए विधानसभा स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया गया था। परिणाम आया तो उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 65 वोटों से पराजित किया। पार्टी हित में उनके कार्य को देखकर उन्हें सरेनी विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र द्विवेदी का कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कांग्रेस मुख्यालय पर मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 10.1K views
10.1K views
Click