जगतपुर (रायबरेली) : विकास क्षेत्र के प्रयागराज -लखनऊ हाईवे पर स्थित बैरीहार पुलिया मोड़ के पास हड़कंप मचा देने वाला दृश्य देखने को मिला। जिसमें मातृ वत्सलता और मानवता तार-तार हुई । नवजात शिशु का शव पड़ा मिला। जो पट्टियों और कपड़ों,खून से लथपथ था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो यह नवजात शिशु का शव पिछले कई घंटों से पड़ा हैं। देखने वालों का दिल दहल गया कि अगर ऐसी संतानों को सड़क के किनारे फेंक ही देना है तो इस तरह के प्रेम संबंध या संतानोत्पत्ति करने का क्या फायदा जिसका अंत इस तरह हो फिलहाल क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ हैं।
अनुज मौर्य/मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट
👁 50.7K views
50.7K views
Click


