राजकीय महाविद्यालय कुछेछा मे 12छात्रों ने छोड़ी परीक्षाएं

18979

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा मे बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा संचालित विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराई जा रही है गुरूवार को तीनो पालियो मे परीक्षाएं हुई। कालेज प्राचार्या डॉ सीराज खान ने बताया कि जिले के विभिन्न महाविद्यालयों की बीए, बीएससी, एमए, एमएससी की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं कालेज मे चल रही है। परीक्षा केंद्र मे पर बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय की उड़नदस्ता टीम भी समय समय पर जायजा लेने आ रही है। प्राचार्या ने बताया की गुरूवार को प्रथम पाली मे 305 दूसरी पाली मे 411व सांयकालीन पाली मे 88छात्र छात्राये थे जिसमे प्रथम मे 11व द्वतीय मे 01छात्र अनुपस्थित रहे।

रिपोर्ट- एमडी प्रजापति

👁 19K views
19K views
Click