जिलाधिकारी ने “आरोग्य सेतु एप” डाउनलोड करने के लिए आमजन मानस से की अपील

35030

रायबरेली

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर सुरक्षा चक्र बनायें और खुद भी सुरक्षित रहें परिवार को भी सुरक्षित रखें’ इस कामना के साथ डीएम रायबरेली शुभ्रा सक्सेना ने लोगों से एप इंस्टाल करने की अपील की।जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ,अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष ,अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियो के संग बैठक मे लॉक डाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में चर्चा के बाद “आरोग्य सेतु एप” अपने-अपने मोबाइल में डाउनलोड करने के लिए अपील की।

जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने लोगों से अपील करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रहने की जानकारी देते हुए कहा कि आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर सुरक्षा चक्र बनायें और खुद भी सुरक्षित रहें परिवार को भी सुरक्षित रखें। वही जिलाधिकारी ने अपने सभी अधिकारियों के मोबाइल में एप डाउनलोड कराया और साथ ही अधिकारियों से कहा कि उनके कार्यालय ने जो कर्मचारी हैं उन्हें भी एप डाउनलोड करायें।

👁 35K views
35K views
Click