शहर कोतवाल ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के काटे चालान, मचा हड़कम्प

20154

महोबा , सड़क किनारे खड़े वाहनों का चालान करते हुए दोबारा ऐसी गलती न करने की सख्त हिदायत देते हुए सदर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने कहा कि सड़क किनारे खड़े वाहनो के कारण जाम की स्थिति बनती है और कई बार यह सड़क हादसे का कारण बनते हैं। मंगलवार को सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दुर्ग विजय सिंह ने मुख्यालय में रोडवेज बस स्टैंड के सामने सड़क किनारे खड़े वाहनों का चालान करते हुए वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी की वह अपने वाहनों को सड़क पर न खड़ा करें। ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने सड़क किनारे खड़ी मोटर बाइकों के चालान किया और यातायात कर्मियों को सुचारू रूप से यातायात संचालन के निर्देश दिए हैं। कोतवाल के अभियान से वाहन स्वामी अपने अपने वाहन हटाते दिखे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 20.2K views
20.2K views
Click