तहसीलदार ने रामपुर भगन से हटवाया अवैध अतिक्रमण

27504

अयोध्या जनपद के बीकापुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर भगन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से बाजार वासियों में हड़कंप मच गया। बीकापुर तहसील के तहसीलदार दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पी डब्लू डी के कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर सड़क की दोनोंपटरी काअतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारी राम मिलन से तहसीलदार की नोकझोंक भी हुई। तहसीलदार के कड़े रुख को देखते हुए बाजार वासियों ने अपना अतिक्रमण स्वयं हटाना शुरू कर दिया।
तहसीलदार ने बताया कि 5 दिन पूर्व बाजार में अतिक्रमणकारियों से अपना अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। परंतु किसी ने कोई अतिक्रमण नहीं हटाया। सड़क के मध्य से दोनों तरफ 25 फीट तक अतिक्रमण हटाया गया है। उन्होंने कहा है कि जेसीबी की कार्रवाई से जो बच गए हैं,वह अपने आप अतिक्रमण हटा लें,वरना पुनः जेसीबी से हटवा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर एफआईआर की कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 27.5K views
27.5K views
Click