बकरी चराने गई नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में तारुन पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

18847

घटना अयोध्या जनपद के तारुन थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां निवासिनी महिला ने तारुन थाने में मंगलवार को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते शनिवार की शाम उसकी नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 14 वर्ष नदी के बाहा के किनारे अपने खेत के आसपास बकरी चराने गई थी। महिला का आरोप है कि शाम लगभग 4 बजे गांव के ही एक 26 वर्षीय व एक 18 वर्षीय युवक ने उसकी पुत्री का मुंह दबाकर बगल गन्ने के खेत में ले जाकर बारी बारी दुराचार कर किया। साथ ही घटना के विषय में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दिया। महिला ने आगे बताया कि सोमवार को उसकी पुत्री की तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोगों के पूछताछ के दौरान उसकी पुत्री ने घटना की विषय में जानकारी दिया। मामले की शिकायत होते ही तत्काल पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर पूछताछ भी शुरू कर दिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना तारुन ओम प्रकाश राय ने बताया कि शिकायती पत्र पर विधिक कार्यवाही करते हुए जांच कार्यवाही की जा रही है।

रिपोर्ट- मनोज कुमार तिवारी

👁 18.8K views
18.8K views
Click