साइकिल चोरी की घटना

30696

महराजगंज,रायबरेली– पोल्ट्री फार्म से साइकिल चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फार्म संचालक की तहरीर पर पुलिस पर ने छानबीन शुरू कर दी है। मामला, कुशमहुरा गांव स्थित पोल्ट्री फार्म का है। सोमवार को फार्म संचालक नवेदुल हसन फॉर्म पर साइकिल खड़ी कर घर वापस चला गया। मंगलवार सुबह पोल्ट्री फार्म से साइकिल गायब मिली। घटना फार्म में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फार्म संचालक नवेदुल की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 30.7K views
30.7K views
Click