क्रिकेट टूर्नामेंट के पाँचवे संस्करण का शुभारंभ मंगलवार से हुआ

29421

महराजगंज रायबरेली , क्षेत्र के मऊ में हनुमानगढ़ी मैदान पर मऊ,मुरैनी, सिकंदरपुर एकता क्रिकेट टूर्नामेंट के पाँचवे संस्करण का शुभारंभ मंगलवार से हुआ,टूर्नामेंट में क्षेत्र की 16 टीमें प्रतिभाग कर रही है। बताते चले कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया,उद्धघाटन मैच में मुसहा की टीम ने टॉस जीतकर मऊ को बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मऊ की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 121 रन बनाए,जवाब में मुसहा की टीम ने 9 विकेट खोकर 13 वे ओवर में ही 121रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया।टूर्नामेंट के आयोजक सतीश सिंह व अनूप सिंह ने बताया कि मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुसहा टीम के खिलाड़ी केडी सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान मातफेर सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह (दद्दू) मोंगा सिंह,भोलू सिंह,प्रधान दिलीप तिवारी,अंजनी गुप्ता लवलेश पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – अशोक यादव एडवोकेट

👁 29.4K views
29.4K views
Click