लालगंज रायबरेली , पूरे भिखिया मजरे बहाई गांव की महिला माधुरी देवी पत्नी देशराज जमीनी विवाद को लेकर गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला माधुरी देवी का कहना है कि वह थाने गई थी जहां उसका प्रार्थना पत्र तो लिया गया लेकिन उसे मेडिकल कराने के बजाय उसे थाने से भगा दिया। महिला ने बताया कि वह अपनी भूमिधरी जमीन पर मकान बनाकर रह रही है। गांव के ही रमन, रोहन, रिंकू पुत्रगण राकेश और कमला पत्नी राकेश जबरन उसके मकान पर कब्जा करने की नीयत से आए और उसे मारा पीटा साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। वही बहाई चौकी इंचार्ज रामकृपाल सिंह मामले में जांच कराने की बात कह रहे हैं।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
जमीनी विवाद में मार-पीट, महिला घायल
👁 24.7K views
24.7K views
Click


