जमीनी विवाद में शुक्रवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई

17008

महराजगंज रायबरेली ,  मारपीट में दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। एक दूसरे के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम प्रधान व दो महिलाओं समेत नौ के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के दरियावगंज मजरे कोटवा मदनिया गांव की है। गांव निवासी प्रथम पक्ष नीरज कुमार पुत्र इंद्रपाल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी जमीन पर लहसुन बोया था। शुक्रवार की देर शाम गांव के ही प्रकाश को लहसुन में कूड़ा फेंकने से मना करने पर प्रकाश व प्रकाश की पत्नी, भाई संजय व ग्राम प्रधान शत्रोहन भद्दी भद्दी गालियां देने लगे,मना करने पर विपक्षियों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया व जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष से गांव निवासी कलावती पत्नी रामहेत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहू सावित्री शुक्रवार की शाम कंडा लेने गई थी। जहां विपक्षी नीरज व धीरज पुत्रगण इंद्रपाल व पिता-पुत्र बृजलाल व लवकुश, तथा मालती पत्नी संतलाल जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे मना करने पर बहू सावित्री व उसके पति तथा मुझे लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर नौ के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – अशोक यादव एडवोकेट

👁 17K views
17K views
Click