झटका मशीन की चपेट में आने से महिला की हुई दर्दनाक मौत

10691

डलमऊ रायबरेली – खेतों में छुट्टा जानवरों की रखवाली के लिए लगाई गई झटका मशीन की चपेट में आने से एक महिला बुरी तरह से झुलस गई जिसकी इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई है गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे उद्धव निवासी संजय पुत्र लाल अपने खेतों में जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए झटका मशीन लगा रखी था गुरुवार को गांव निवासिनी जागे लाल की 40 वर्षी पत्नी गायत्री देवी सौंच के लिए खेतों की तरफ गई हुई थी तभी झटका मशीन की चपेट में आ गई और बुरी तरह से झुलस गई परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन शनिवार को महिला ने दम तोड़ दिया घटना की सूचना मिलते ही गदागंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की है वहीं घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है थाना प्रभारी गदागंज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 10.7K views
10.7K views
Click