महोबा , पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता द्वारा शुक्रवार को थाना चरखारी का वार्षिक निरीक्षण किया गया जिसमें सर्वप्रथम थाना स्थानीय पर सुसज्जित सलामी गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गयी। सलामी के बाद निरीक्षण किया गया व सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, मैस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि को चेक करने के साथ साथ थाने के शस्त्रागार तथा थाना कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों क्रमशः अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, चुनाव रजिस्टर तथा फ्लाईशीट का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु थाना स्तर पर की गयी कार्यवाहियों एवं तैयारियों की समीक्षा करते हुये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत व महिला सम्बन्धित शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेने व त्वरित कार्यवाही हेतु थाना अजनर पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया तथा डियूटी पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों को महिला सम्बन्धी शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर शिकायत पर की गयी कार्यवाही भी दर्ज करने के साथ-साथ पीडित से फीडबैक लेने सम्बन्धी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये साथ ही साथ साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। थाना चरखारी पर अभियोगों से सम्बन्धित मुकदमाती मालों का निरीक्षण करते हुए उनके तत्काल निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष चरखारी को निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित मालों को न्यायालय से अनुमति प्राप्त उपरान्त नियमानुसार निस्तारण कराया जाये।
पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों के साथ सैनिक सम्मेलन एवं वार्ता की गयी तथा उनकी समस्या को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत लगन तथा निष्ठापूर्वक ड्यूटी किये जाने हेतु प्रेरित किया गया एवं थाना स्तर पर लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करवाये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चरखारी पर आगामी त्यौहार होली एवं रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में कानून एंव शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु थानाक्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, एस-10, डिजिटल वॉलेंटियर्स व ग्राम चौकीदारों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी।
मीटिंग में आपस में प्रेम-सौहार्द बनाए रखने हेतु व अफवाहों पर ध्यान न देने तथा नागरिकता संशोधन अधिनियम से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की अफवाहों को फैलने से रोकने आदि के सम्बन्ध में आमजन को जागरूक करने व पालन करने हेतु अपील की गयी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी चरखारी रवि गौंड, थानाध्यक्ष चरखारी गणेश कुमार, वाचक पुलिस अधीक्षक निरीक्षक संतोष कुमार सहित थाना चरखारी में नियुक्त अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
एसपी ने वार्षिक निरीक्षण में अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक निर्देश
👁 4.5K views
4.5K views
Click


