भाजपा महिला मोर्चा बनाएगी मॉस्क

19208

बाँदा। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को देखते हुए बाँदा में भाजपा महिला मोर्चा ने एक नई पहल की शुरुआत की है, जिसका आज विधिवत उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने किया, भाजपा महिला मोर्चा कि जिला अध्यक्ष ने बताया कि अपने जिले बाँदा में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते लोगों को मास्क नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोग बिना मास्क के घरों से निकल रहे हैं कोरोना महामारी में ड्यूटी कर रहे सिपाही ,स्वास्थ्य कर्मचारी, गैस बांटने वाले, अखबार बांटने वाले हांकर, खबर करने वाले पत्रकारों को महिला मोर्चा की सभी बहने अपने घरों में मास्क का निर्माण कर इन सभी कोरोना फाइटर्स को मास्क उपलब्ध कराएंगे, ताकि इस वैश्विक महामारी से समय रहते बचा जा सके। जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा बंदना गुप्ता ने बताया कि यह कार्यअनवरत चलता रहेगा।

👁 19.2K views
19.2K views
Click