महोबा , महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा मुख्यालय द्वारा निर्गत निर्देश पर रविवार को अग्निशमन टीम द्वारा जनपद के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर स्कीम 17 के तहत खेत खलियानों में होने वाली अग्निकांडो से बचाव तथा उससे होने वाली जनधन की हानि को नियंत्रित करने के संबंध में 25 स्थानों एवं ग्रामीण अंचलों में भ्रमण करते हुए जन-जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें 250 लोगों को अग्निकांडो से बचाव तथा उससे होने वाली जनधन की हानि के विषय में जागरुक किया गया व जागरुकता पम्पलेट वितरित किये गये।
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
👁 23.6K views
23.6K views
Click


