संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र का शव छात्रावास के कमरे में फन्दे से लटका मिला

15874

सलोन,रायबरेली-कोतवाली अंतर्गत मोहम्मदाबाद गांव के आश्रम पध्दति विद्यालय में पढ़ने वाले इंटर के छात्र ने छात्रवास के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली,सूचना पर विद्यालय प्रबंधन के साथ साथ एसडीएम सीओ और कोतवाल भी मौके पर पहुच गए।
मौके पर पुलिस को सोसाइड नोट और मृतक के मोबाइल में एक लड़की का व्हाट्सअप मैसेज मिला है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव स्थित राजकीय आश्रम पद्दति विद्यालय है, देर शाम लगभग सात बजे विद्यालय में पढ़ने वाले इंटर के छात्र विकास कुमार सरोज(19)पुत्र अर्जुन सरोज निवासी पूरे चरिहा गोड़वा हसनपुर ने छात्रावास में अपने कमरे के दरवाजे को बंद करके प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पंखे से लटककर खुदखुशी कर ली।

मृतक का साथी रूम मेट जब अपने कमरे के पास पहुंचा तो अंदर से दरवाजा लॉक था।छात्र ने खिड़की से झाक कर देखा तो युवक का शव फंदे से लटक रहा था।जिसके बाद विद्याकय में हड़कम्प मच गया।घटना की सूचना शिक्षकों द्वारा पुलिस को दी गई।मौके पर एसडीएम अभिषेक वर्मा ,सीओ वन्दना सिंह पुलिस बल के साथ पहुच गए।जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को कमरे के अंदर से एक सोसाइड नोट मिला है।जिसमे मृतक द्वारा चार पेपर खराब होने का जिक्र किया है।जबकि मृतक के मोबाइल व्हाट्सअप मैसेज में एक लड़की का मैसेज घटना को दूसरी रुख की ओर मोड़ रहा है।घटना स्थल पर फॉरेंसिक की टीम ने जांच पड़ताल करते हुए जरूरी साक्ष्य संकलन एकत्र किया।इसके बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।क्षेत्राधिकारी वन्दना सिंह ने बताया की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है।घटना स्थल पर मृतक के जेब से मिले सोसाइड नोट और मोबाइल पर मौजूद मैसेज की जांच प्रचलित है।शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।जल्द ही घटना का वर्कआउट कर दिया जाएगा।

विकास ने परिवार के सपनो को पूरा करने के बजाए मौत को गले लगा लिया,ऐसा क्यों किया ये बात अभी स्प्ष्ट नही है।परिवार में बेटे की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया है।पढ़ने में तेज विकास को सरकारी अफसर बनाने का सपना उसकी माँ के लिए अब सिर्फ एक सपना बनकर रह गया।मृतक एक भाई और तीन बहनो में सबसे बड़ा था।गरीबी और तंगहाली से गुजर रहे इस परिवार को मृतक से जो उम्मीद बंधी तो वो टूट गई।भाई चाहत बहन कौशल्या,सुशीला और प्रमिला का रो रो कर बुरा हाल है।जबकि पिता अर्जुन और उसकी माँ इस कदर बेसुध है कि उन्हें होश में लाने के लिए पूरा गांव ढांढस बंधाये हुए है।

अनुज मौर्य/आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 15.9K views
15.9K views
Click