आखिर 85 साल का बुजुर्ग क्यो अपनी जमीन के लिए मांग रहा न्याय

29019

रायबरेली: पिछले 45 साल से अपनी जमीन के लिए संघर्ष कर रहे एक 85 साल के बुजुर्ग ने आज अपनी व्यथा मीडिया के समक्ष रखते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की। गुरु तेग बहादुर मार्केट के एक निजी होटल में बुजुर्ग राधा कृष्ण पुत्र स्वर्गीय मिरचू मल निवासी सत्य नगर सदर तहसील ने आज बताया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 302 में स्थित चक अहमदपुर नजूल राजस्व अभिलेखों में दर्ज है ।

यह भूमि 143 में राजस्व अधिनियम धारा 80 संहिता के तहत व्यावसायिक भूमि घोषित की जा चुकी है। तथा इसका सीमांकन भी कराया जा चुका है। रायबरेली विकास प्राधिकरण द्वारा अभी तक नहीं इसका अधिग्रहण किया गया है और ना ही उन्हें कोई मुआवजा मिला है। बुजुर्ग ने न्याय के लिये श्रीराम जी के अयोध्या मन्दिर में भी अरदास लगाई थी। पीड़ित पक्ष ने बताया कि लवली विकास प्राधिकरण की तरफ से अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया पैसा न होने का बहाना बनाया जा रहा है। किसी तरह से जमीन पर कब्जा करना चाह रही है। 3 बीघे 3 बिस्वा जमीन का एनओसी भी दिया जा चुका है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामविलास ने 8 अप्रैल 2021 को आदेश दिया था कि उच्च न्यायालय ने 2002 में गाटा संख्या 302 का रकबा 0.5800 वह खसरा संख्या 302 का रकबा 0.0400 हेक्टर का कब्जा अध्यापित निकाय को दिया गया था। जिसको अभी तक न ही निर्णय घोषित किया गया है और न ही प्रतिकार का कोई भुगतान किया गया है। पीड़ित बुजुर्ग ने कहा कि उसके जीते जी उनकी जमीन का भुगतान हो जाए यह उनकी प्रशासन से मांग है।

विक्रम सिंह रिपोर्ट

👁 29K views
29K views
Click