अज्ञात कारणों से आग लग गई

19230

महराजगंज रायबरेली , कस्बे के घेरा मे अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई, देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया,जिससे हाहाकार मच गया,जब तक लोग आग को बुझा पाते तब तक गाय और बछड़ा,मोटरसाइकिल सहित दो घरो की गृहस्थी जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार मेडा देवी पत्नी स्व. श्रीराम घर के बाहर छप्पर के नीचे जानवर जंजीर से बांध रखा था अचानक अज्ञात कारणों से छप्पर मे आग लग गई ,जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, आग की चपेट मे गाय और बछड़ा बुरी तरह झुलस गया ,देखते देखते आग ने घर को भी चपेट मे ले लिया जब लोग आग को काबू पाते तब तक आग ने बगल राम किशोर पुत्र राम दयाल के घर को भी चपेट मे ले लिया जिससे मेडा देवी, और राम किशोर   की ग्रहस्थी जलकर राख हो गई।कड़ी मशक्कत के बाद पहुँची अग्निशमन की गाड़ी ने काबू पाया ,मौके पर लेखपाल विपिन कुमार मौके का मुयायना किया।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 19.2K views
19.2K views
Click