राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने वितरित किये मॉस्क

17959

चित्रकूट: कोरोना वैश्विक महामारी से बचाव के लिए राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शानू गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा मास्क वितरण अभियान की शुरुआत की गई नगर में सब्जी, फल, हाथ ठेले वालों एवं सैकड़ों राहगीरों को पदाधिकारियों ने मास्क वितरण किया। इस अभियान में 5000 लोगों तक मास्क पहुंचाने का लक्ष्य है। संगठन पदाधिकारियों ने मास्क वितरण अभियान को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए उन्हें उपलब्ध करवाने का संकल्प लिया है कहा कि मास्क का प्रयोग लोगों को लम्बे समय तक करना होगा कोरोना से बचाव तथा स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मास्क बहुत जरूरी है। मण्डल उपाध्यक्ष शिव शंकर गुप्ता,मण्डल महामंत्री युवा शेशू जायसवाल, जिलाध्यक्ष पप्पू जायसवाल, मण्डल मंत्री विनोद आर्य, नगर अध्यक्ष संजय सोनी, सभासद मूलचन्द्र गुप्ता, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रामप्रकाश केसरवानी,युवा उपाध्यक्ष दसरथ केसरवानी, नगर मंत्री संतोष गुप्ता ने शहरी क्षेत्र में लोगों को मास्क वितरण अभियान शुरू किया । रामनारायण केसरवानी, रामनरेश गुप्ता, सेट्ठी, मोहित पटवा, प्रांशुल गुप्ता, अशोक, संतोष, सुनील, ओमी सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।

👁 18K views
18K views
Click