दिल का दौरा पड़ने आईटीबीपी के जवान की मौत

17299

डलमऊ रायबरेली
दिल का दौरा पड़ने आईटीबीपी के जवान की मौत ।
डलमऊ के आइटीबीपी में तैनात जवान की शनिवार बीती रात अचानक दिल का दौरा पढ़ने से मौत हो गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डलमऊ कस्बे में बने आइटीबीपी छावनी में तैनात जवान चामू सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र 54 वर्ष निवासी चाइना पुर पोस्ट चेरी नामा थाना बेरीनाग जिला पिथौरागढ़ उत्तराखंड शनिवार बीती रात दिल का दौरा पड़ने से अचानक उसकी हालत बिगड़ने लगी जवान की हालत बिगड़ता देख आइटीबीपी में तैनात जवान के साथियों ने आनन-फानन पीड़ित जवान को सीएचसी डलमऊ लेकर आए जहां पर जवान की हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक संजीव राय ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई। चिकित्सक संजीव राय ने बताया की जवान को दिल का दौरा पड़ा था। जिसकी वजह से जिला अस्पताल रिफर किया गया था।

अनुज मौर्य/अशोक यादव

👁 17.3K views
17.3K views
Click