राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के नरेंद्र नायक बनाए गए जिलाध्यक्ष

13053

महोबा – राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि0) के संस्थापक एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा की संस्तुति पर महोबा जनपद के वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जनहित दर्शन के चरखारी संवाददाता नरेंद्र कुमार नायक को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस खबर से जनपद के पत्रकारों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें फूल माला डाल मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा ने बताया की महोबा जनपद में नरेंद्र नायक काफी सक्रिय पत्रकार है उनकी काबिलियत को देखकर ही उनको अपने संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है उन्हे पूर्ण आशा व विश्वास है की वह संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे।

वही नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेंद्र नायक ने कहा की राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा जी ने उनके ऊपर जो विश्वास किया है वह उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसको वह बखूबी निभायेंगे और संगठन को और मजबूत करने की दिशा में हमेशा काम करेंगे। वहीं उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र मिश्रा जी को नई जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद कहा और जनपद के पत्रकारों द्वारा दी गई बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए सहृदय आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – राकेश कुमार अग्रवाल

👁 13.1K views
13.1K views
Click