शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई

26330

महराजगंज रायबरेली , घर के लिए खींची गई केबल में शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। बुधवार भोर में हुई अग्नि दुर्घटना में बछड़ा के झुलसने के साथ ही गृहस्थी जलकर राख हो गई।
      घटना महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुतुब पुर बरेंदा मजरे बहादुर नगर गांव की है। गांव निवासी रामकृपाल पुत्र सेमई के घर के लिए खींची गई विद्युत केबल में बुधवार सुबह करीब तीन बजे शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। पंखे की हवा में सो रहे परिजनों की नींद धुआं उठने पर खुली तो आग की लपटे उठती देख चीख पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली विभाग को फोन कर विद्युत सप्लाई बंद कराने के बाद आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। लेकिन तब तक छप्पर के नीचे बंधा दुधमुंहा बछड़ा बुरी तरह झुलस गया, और घर के अंदर पहुंची आग से राशन सामग्री सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर लेखपाल हिमांशु के साथ मौके पर पहुंचे कानूनगो राजेन्द्र सिंह ने क्षति का आंकलन कर क्षति पूर्ति की रिपोर्ट सदर तहसील भेज दी है।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 26.3K views
26.3K views
Click