चित्रकूट – महाराष्ट्र के पालघर में संतों की पीट-पीटकर की गई नृशंस हत्या के विरोध में देश का साधु समाज आक्रामक हो गया है। चित्रकूट के प्रसिद्ध कथावाचक संत और प्रज्ञा चक्षु विकलांग विश्वविद्यालय के आजीवन कुलाधिपति पद्म विभूषण जगतगुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा है कि देश व प्रदेश की सरकारें महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की पीट-पीटकर नशा नृशंस हत्या की सीबीआई जांच करवाते हुए हत्यारों को फांसी की सजा दें। अन्यथा 3 मई के बाद लॉक डाउन खत्म होने के पश्चात देश का संत समाज खुद ही हत्यारों को सबक सिखाने के लिए महाराष्ट्र के पालघर के लिए कूछ करेगा। जिसकी समस्त जवाबदेही सरकारों की होगी।
पालघर घटना से आक्रोशित जगतगुरु पद्म विभूषण रामभद्राचार्य जी महाराज ने सरकार को दी चेतावनी, सरकार करे कार्यवाही अन्यथा संत समाज लेगा बदला
👁 10K views
10K views
Click

