मवेशियों से भरा कंटेनर पलटने से 20 की मौत, घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

12110

महोबा , श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र के इमलिया गांव में मवेशियों से भरा एक कंटेनर पलट गया। इस सड़क हादसे में लगभग  20 मवेशियों की मौक़े पर मौत हो गई जबकि 20 मवेशी घायल हुए है। कंटेनर में पशु तस्कर 51 पशु लेकर जा रहे थे।इस हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। जबकि 3 अन्य पशु तस्करो को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए पशु तस्करों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के दमोह के रास्ते से महोबा से गौंडा जा रहे थे हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत जानवरों को जेसीबी की मदद से ट्रक में मरे पशुओं को बाहर निकाल लिया है और मामले की जांच में जुट गईं है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 12.1K views
12.1K views
Click