चोरों ने मकान में घुसकर बड़ी चोरी की घटना को दिया अंजाम

25147

लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस के चुनाव में व्यस्त रहने के चलते चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। जनपद की बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर बाजार रुरुखास में टेंट व्यवसायी और मेडिकल स्टोर के दुकानदार के घर दुकान में बृहस्पतिवार की रात घुसकर अज्ञात चोरों ने लाखों  की चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि चोर 5 लाख से अधिक की नगदी तथा लाखों कीमत के सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी होने के बाद पीड़ित व्यवसायी आशीष कुमार पाठक द्वारा कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। चोरी की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की गई।

रिपोर्ट – मनोज कुमार तिवारी

👁 25.1K views
25.1K views
Click