35 वर्षीय महिला का बोरी में बंद शव पानी में मिलने से मचा हड़कंप

18735

रतन सागर तालाब में 35 वर्षीय महिला का बोरी में बंद शव पानी में मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस शिनाख्त में जुटी।

चरखारी(महोबा) , जिले के चरखारी कोतवाली अंर्तगत रतन सागर तालाब में 35 वर्षीय महिला बोरी में बंद शव पानी में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। चरखारी कोतवाली क्षेत्र के रतन सागर तालाब में बोरी में बंद एक शव के पानी में तैरने की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और कड़ी मस्कत कर बंद बोरी से शव को बाहर निकाल शिनाख्त मे जुट गई लेकिन शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा अज्ञात शव की शिनाख्त में मदद के लिए बताया कि महिला का रंग गोरा, मजबूत जिस्म, उम्र लगभग 35 वर्ष, लम्बाई करीब 5 फुट 3 इंच है। और महिला कत्थई कलर की साड़ी व लाल रंग का ब्लाऊज पहने हुए है। इस संबंध में जानकारी होने पर कृपया दिये गये नम्बर थानाध्यक्ष थाना चरखारी 9454403885 उप निरीक्षक सुभाष चंद्र , तिवारी 9369055979 पर शव की शिनाख्त कर सूचित करें।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 18.7K views
18.7K views
Click