महोबा , पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता द्वारा लोकसभा चुनाव की हमीरपुर महोबा संसदीय क्षेत्र के लिये जनपद में बनाये गये स्ट्रांगरुम एवं मतगणना स्थल राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज का भ्रमण कर स्ट्रांगरुम की सुरक्षा व्यवस्था व मतगणना के दौरान जनसमूह को नियन्त्रित करने के लिये सम्बन्धित को बैरिकेटिंग कर पर्याप्त पुलिस प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाने हेतु आवश्यक आदेश निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा स्ट्रांगरूम में सुरक्षात्मक उपायो के संबंध में बारीकी से समीक्षा करते हुए जानकारी प्राप्त की गई एवं सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने मतगणना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया कि मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूर्ण कर लें।
निरीक्षण के दौरान मानचित्र के माध्यम से स्ट्रांगरूम में आने जाने वाले रास्तो एवं मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरों, यातायात एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेटिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था में मानक के अनुसार प्रभावी पुलिस प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नरेन्द्र प्रताप सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार राय, प्रभारी यातायात सुनील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
एसपी ने स्ट्रांगरूम में सुरक्षात्मक उपायों के सम्बंध में बारीकी से समीक्षा कर प्राप्त की जानकारी
👁 25.1K views
25.1K views
Click


