दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने जोरदार टक्कर  एक की मृत्यू तीन लोग  घायल बच्चे की हालत गंभीर

13786

चरखारी ( महोबा ) , चरखारी सूपा मार्ग पर दो मोटरसाईकिलों की आपसी भिड़न्त में एक व्यक्ति की दर्दनाम मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विवरण में मिली जानकारी के अनुसार मंगवार की शाम करीब 8 बजे धर्मपाल पुत्र नृपत सिंह उम्र करीब 46 वर्ष अपनी मोटरसाईकिल से अपने गांव सिरमौर थाना कुलपहाड़ जा रहा था।

बेहत तेज गति से सामने से आ रही मोटरसाईल देख सामने आ रही मोटरसाईकिल चालक गोविन्द कुशवाहा ने मोटरसाईकिल किनारे लगा ली लेकिन इसके बाद भी सामने की ओर से आ रही बेकाबू मोटरसाईकिल गोविन्द कुशवाहा की मोटरसाईकिल से टकरा गयी जिससे धर्मपाल सहित गोविन्द कुशवाहा’ पिता नवल कुशवाहा तथा 10 वर्षीय भतीजा यश निवासी पठवापुरा चरखारी गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों द्वारा एम्बूलेंस को सूचना दिए जाने पर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य तीन घायलों के गंभीर चोटें आने पर मेडिकल कालेज झांसी के लिए रिफर किया गया है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 13.8K views
13.8K views
Click