सपा विधायक श्यामसुंदर भारती कों लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया

18358

महराजगंज रायबरेली , इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी राहुल गांधी के बड़े अंतर से जीतने एवं प्रदेश में सपा के दमदार प्रदर्शन से उत्साहित सपा कार्यकर्ताओं फिरोज अहमद, शोभनाथ वैश्य आदि ने बछरावां विधानसभा के सपा विधायक श्यामसुंदर भारती कों लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। विधायक श्यामसुंदर भारती ने कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी हैं।

प्रदेश की जनता सपा नेतृत्वकर्ता अखिलेश यादव एवं इंडिया गठबंधन पर भरोसा जता चुकी हैं। वहीं पुलिस चौकी तिराहे पर फिरोज अहमद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन एवं सपा के बेहतर प्रदर्शन पर लोगो का मुंह मीठा करा खुशी में नारेबाजी की। मौके पर कमलाकर विक्रमादित्य, किशन कसेरा, रमेश कुमार, राजेश यादव, रामसनेही, अकरम सिद्दीकी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट – अशोक यादव एडवोकेट

👁 18.4K views
18.4K views
Click