रायबरेली सलोन , जेष्ठ माह की कृष्ण अमावस्या (बरगदही अमावस्या) पर जिले में जगह-जगह बड़ी संख्या में महिलाओं ने बरगद और पीपल की फेरी लगाकर पूजा अर्चना की। सुखद वैवाहिक जीवन और पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रविवार को वट सावित्री व्रत रखकर वट वृक्ष व में जेष्ठ माह की कृष्ण अमावस्या बरगदही अमावस्या पर जिले में जगह-जगह बड़ी संख्या में महिलाओं ने बरगद और पीपल की फेरी लगाकर पूजा अर्चना की।
सुखद वैवाहिक जीवन और पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने गुरुवार को वट सावित्री व्रत रखकर वट वृक्ष का व्रत रख बरगद वृक्ष की विधिवत पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महिलाओं में इस त्यौहार को लेकर खासा उत्साह दिख रहा है। महिलाओं ने पूजा में सर्वप्रथम जल, मौली, रोली, कच्चा सूत, भीगा चना, फूल व धूप चढ़ाया। किसी ने वटवृक्ष के तने पर 7 से 13 फेरी और पीपल वृक्ष के तने पर 113 बार कच्चे सूत से परिक्रमा कर पूजा का फल प्राप्त किया।
रिपोर्ट- आशीष कुमार
बरगदही अमावस्या
👁 20.9K views
20.9K views
Click


