मानव उत्थान सेवा समिति पछियाना के तत्वाधान में गंगा दशहरा के पावन पर्व पर शरबत जल प्यांऊ शिविर का आयोजन हैदरगंज में रविवार को किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष हैदरगंज महेंद्र मिश्रा ने कहा कि प्यासे को जल पिलाना पुण्य का कार्य है। इस भीषण गर्मी में ऐसा पुनीत कार्य करने वाले पुण्य के हकदार होते हैं। थाना क्षेत्र हैदरगंज के कस्बा हैदरगंज स्थित ब्रम्ह बाबा चौराहे पर मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरुदेव सतपाल महाराज जी की प्रेरणा से सेवा समिति शाखा पछियाना हैदरगंज के सहयोगियों द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें भीषण गर्मी और लू से व्याकुल राहगीरों ने शरबत जल पीकर छांव का आनंद लिया। इसके संयोजक बजरंगबली पांडेय, शाखा प्रधान राममूर्ति पांडेय के अलावा अशोक कुमार पांडेय, प्रमोद कुमार पांडेय, भगवानदीन, शिवनारायण, राजकुमार, उमाशंकर पांडेय, मारकंडे पांडेय, रामबाहाल यादव, नीलम सिंह, साधना पाठक, राजेश पांडेय, हौसला दुबे, रविंद्र मौर्य, बिंदेश्वर दुबे सहित लोगों का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्ट – मनोज कुमार तिवारी
जनपद के हैदरगंज बाजार में हुआ जल प्याऊ शिविर का आयोजन
👁 13.9K views
13.9K views
Click


