लालगंज (रायबरेली) , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 47 लाख रुपए की लागत से दो मंजिला हेल्थ यूनिट का निर्माण किया जाएगा। भवन को ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजमेंट के दफ्तर के अलावा ब्लड स्टोरेज यूनिट और लैब के रूप में भी प्रयोग में लाया जाएगा। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्हें जांच सहित अन्य कामों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार गौतम ने बताया कि भवन निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। यह करीब 47 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा। भवन निर्माण में लगी कार्यदाई संस्था सीएलडीएफ ने दो माह में कार्य पूरा कर लेने की बात कही है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान अस्पताल परिसर में बनने वाली यह तीसरी बिल्डिंग है। 20 बेड का कोविड वार्ड और 50 बेड का अतिरिक्त वार्ड भवन बनकर तैयार है।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
सीएचसी परिसर में 47 लाख की लागत से बनेगा दो मंजिला हेल्थ यूनिट
👁 31.8K views
31.8K views
Click


